भिलाई Bhilai. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि (Khemasuli) रेलवे स्टेशन में 5 अप्रैल जारी से रेल रोको आंदोलन के कारण दुर्ग भिलाई से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में दुर्ग से राजेन्द्र नगर तक चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया था। अब रेलवे ने इस ट्रेन को बहाल कर दिया है। 10 अप्रैल यानी सोमवार से दुर्ग-राजेन्द्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने नियमित समय पर चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है।
10 अप्रैल को यह ट्रेनें रहेंगी रद्द

- 10 अप्रैल, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को एलटीटी से रवाना होने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को एलटीटी से रवाना होने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 10 अप्रैल, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली 12146 पूरी-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।