भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर बरामद किया गया है। इन चोरों ने चोरी के बाद मुंबई व पुणे की सैर भी की। अब पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इस मामले में शुक्रवार को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर खुलासा किया है।
मोहन नगर थाने में 21 मार्च को आशा नगर निवासी कु. निशा पोर्ते ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इनके घर पर 18 से 20 मार्च के बीच चोरी हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मुखबिरों की सूचना पर जुगल गिल, जयकिशन देवांगन एवं सुभम देवांगन को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ पर राजनांदगांव निवासी दीपक यादव के साथ मिलकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना के बाद सभी चोर मुंबई व पुणे घूमने चले गए थे।

पुलिस ने चोरों के पास से सोने की अंगुठी 02 नग, सोने की बाली 04 नग, सोने का गेहू दाना 06 नग, सोने की फूल्ली 07- नग, चांदी का गणेश जी की मूर्ती 01 नग, चांदी का सिक्का 04 नग, चांदी की अगुटी 03 नग, चांदी का पायल 25 नग, चांदी का चंद्रमा 01 नग, चांदी का बच्चा कर्धन 01 नग, घड़ी 04 नग एवं नगदी 4200 रुपए बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई शमित मिश्रा, आरक्षक जगजीत सिंह, प्रदीप सिंह, खुर्रम बक्स, नरेन्द्र सहारे, सनत भारती, तिलेश्वर राठौर, चित्रसेन साहू, फारूख खान, शोभित सिन्हा, केशब साहू, धीरेन्द्र यादव एवं थाना मोहन नगर से एएसआई भीश्रम साहू आरक्षक मनीष अग्निहोत्री की उल्लेखनीय भूमिका रही।
