दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला की एक कॉलोनी चोरी के इरादे से घुसे दो चारों की जमकर पिटाई हो गई। आधी रात को घर में घुसे चोरों की आहट से घर की महिला जाग गई और घर वालों को जगा दिया। इसके बाद दोनों चोरों को पकड़कर पिटाई की। इस बीच एक चोर भाग गया वहीं दूसरे चोर को घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से थाने तक पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना अंतर्गत बीडी कॉलोनी उरला में चोरी के की नीयत से घुसे चोर परिवार की सूझबूझ से पुलिस तक पहुंच गए। शिकायत कर्ता निकिता देशभरतार ने बताया कि 28 मार्च की रात को को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद लगभग 11 बजे सोने चले गये। आधी रात के बाद लगभग 12:15 बजे घर में खटपट की आवाज होने से उनकी नींद खुल गई। उसने उठकर देखा तो दो लोग घर में घुसे हैं और अलमारी एवं पेटी को खोलकर चोरी का प्रयास कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने पहले तो शोर मचाया और घर वालों को जमा किया। शोर सुनकर घर के बाकी लोग भी जाग गए और दोनों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद घर वालों ने चोरों की पिटाई भी शुरू कर दी। इस दौरान एक चोर भाग गया। वहीं घर वालों के हाथ एक चोर चढ़ गया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम कृष्ण कुमार बंछोड निवासी कैलाश नगर दुर्ग बताया। वहीं भागने वाले अपने साथी का नाम रितेश लांजेवार निवासी अम्बेडकर आवास जवाहर नगर दुर्ग बताया। इसके बाद घर वालों ने 112 को सूचना दी और चोर को उन्हें सौंप दिया।