सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हो गए हैं। वहीं सुरक्षा बलों ने द्वारा 6 नक्सलियों को ढेर करने की खबर भी है। नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी संतोष शर्मा ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच DRG के जवान सड़क निर्माण कार्य के साथ नक्सली ऑपरेशन में निकले थे। नक्सलियों को जवानों के आने की पहले से खबर थी इस लिए वे घात लगाए बैठे थे। जैसे ही सुरक्षाबलों की आहट हुई नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। इस बीच नक्सलियों की फायरिंग में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। वहीं दो शहीद घायल हुए हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवानों में एएसआई रामुराम नाग, कुंजाम जोगा व वंजाम भीमा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एक्स्ट्रा फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। वहीं घायलों को निकालने के लिए हेलीकाप्टर भी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई वहां पर 100 से नक्सलियों के मौजूद होने की आशंका है। जवानों की जवाबी फायरिंग में 6 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।





