बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक शादी समारोह से लौट रहे युवक को बुलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बुलेरो चालक फरार हो गया। इधर हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को दुर्ग रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सिकोसा निवासी लुकेश चंदरौल (21) ग्राम चौरेल में शादी के कार्यक्रम में गया था। समारोह से लौटते समय ग्राम पैरी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने लुकेश को ठोकर मार दी। ठक्कर से लुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बुलेरो चालक फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लुकेश को बालोद जिला अस्पताल ले जाया। यहां शुरुआती इलाज के बाद उसे दुर्ग रेफर कर दिया गया। लुकेश का हाथ व पैरों की हड्डी टूट चुकी थी। सिर पर भी गंभीर चोट आई। परिजन उसे लेकर दुर्ग रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लुकेश को लेकर बताया जा रहा है कि वह बीए फाइनल इयर का छात्र था।




