स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पहले सीजन के लिए ऑक्शन शुरू हो गया है। पहली बार होने जा रहे इस लीग में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी इनमें से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय हैं। जबकि बाहरी टीमों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं।
अभी तक 17 खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है, जिनपर 31 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इन 17 में से 11 विदेशी खिलाड़ी हैं, सबसे बड़ी बोली 3.40 करोड़ की स्मृति मंधाना के लिए लगी है। वहीं टीम इंडिया को अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान शेफाली वर्मा पर पैसों की बरसात हुई है। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस से बोली 2 करोड़ पर जाकर रुकी, दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

भारत की यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 साल की ऋचा घोष ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसा हिली को 70 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। एनाबेल सदरलैंड को 70 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। भारत की हरलीन देओल को 40 लाख रुपये में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।

अब तक टॉप पर ये खिलाड़ी
3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – GG
3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत) – UPW
2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – DC
2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – GG
1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – UPW