राजनादगांव। जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर मां बमलेश्वरी मंदिर के आसपास पिछले दो तीन दिनों से तेंदुए की दस्तक ने दहशत फैला रखी है। तेंदुए की यह तस्वीर सीसी टीवी में कैद हुई है। तेंदुए की दस्तक से यहां के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी तक किसी पर हमले की सूचना नहीं है लेकिन तेंदुए के आने से भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इन डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के ऊपर पहाड़ी पर तेन्दुआ की चहलकदमी देखी गई है। बताया जा रहा है तेंदुआ रात 10 बजे के बाद आता है और चहलकदमी कर चला जाता है। तेंदुए की मौजुदगी सीसी टीवी में कैद हुई है और मंदिर ट्रस्ट ने फुटेज भी जारी किया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। अभी तक तेंदुए द्वारा किसी पर हमला किए जाने की जानकारी नही हैं इसके बाद मंदिर ट्रस्ट द्वारा कर्मचारियों व आसपास के लोगों को सावधान रहने अलर्ट जारी किया है।

यह भी जानकारी मिली है कि तेंदुआ दिन के समय नहीं देखा गया है उसकी तस्वीर रात के समय ही कैद हुई है। वन विभाग ने मैदाननी अमले को अलर्ट रहने कहा है। क्योंकि डोंगरगढ़ के मंदिर में दिनभर हजारों भक्तों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में यदि कोई बड़ी घटना घटने की आशंका है। सुबह सुबह मंदिर में पूजा करने पुजारी जाते हैं वे भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से दहशत में है।
