भिलाई। शनिवार का दिन भिलाई शहर के लिए यादगार बन गया। जयंती स्टेडियम के समीप 21 हजार भक्तों ने एक साथ सुंदरकांड पाठ कर विश्व रिकार्ड बना दिया। 8 एकड़ परिसर में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस का सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक प्रभंय चतुर्वेदी के नेतृत्व में वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों अधिकारियों समाजसेवी महिला पुरुष तथा पुजारी शामिल हुए।
अंचल में सुंदरकांड पाठ के लिए इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का यह पहला अवसर था। सुंदरकांड का पाठ करने वालों के लिए दुपट्टा सुंदरकांड पुस्तिका आयोजकों की ओर से प्रदान की गयी थी। बेहतर व्यवस्था के पुलिस प्रशासन की सहायता ली गई। लगभग 10 दिन से हजारों कार्यकर्ता दिन रात इस कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे। संयोजक सांसद विजय बघेल लगातार कार्यक्रम की देखरेख कर रहे थे सुंदरकांड पाठ के तुरंत बाद भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। सुंदरकांड पाठ के पश्चात महा आरती एवं सांसद विजय बघेल ने सुख के सब साथी सुख में ना कोई का शानदार गीत प्रस्तुत किया।


आयोजन में हिस्सा लेने के लिए निशुल्क पंजीयन के लिए qr-code की व्यवस्था की गई थी। सांसद विजय बघेल ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए सभी आयोजकों कार्यकर्ताओं को बधाई दी पुलिस प्रशासन समस्त समाज के प्रमुख पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सुंदरकांड आयोजन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, दयालदास बघेल, रमशीला साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित विभिन्न समाज के धर्मगुरु समाज प्रमुख आरडी देश लहरा सतनामी समाज, डॉ राजेंद्र हरमुख कुर्मी समाज, बोधन राम यादव यादव कोसरिया समाज, जीवन लाल सिन्हा कलार समाज, प्रेम लाल सिन्हा कलार समाज, भागवत सोनी सोनार समाज, मंथिर खलेंद्र हल्बा समाज, शंकर यादव यादव समाज, घनश्याम देवांगन कोष्टा समाज, नंदलाल साहू तेली समाज, ईश्वर सक्सेना महार समाज, सुनील पटेल मरार समाज, मुनि लाल निषाद केवट समाज, रजनी रजक, सुरेंद्र रजक, ठाकुर राम, झेरिया समाज, मेघनाथ यादव सर्व समाज छत्तीसगढ़, विनोद सेन सेन समाज,अजीत सिंह राजपूत राजपूत समाज, कौशिक दवे गुजराती समाज पंचराम साहू, लखन साहू, यूएस पवार, डॉ रतन तिवारी सर्व ब्राह्मण समाज, अध्यक्ष के उमाशंकर राव, हेमचंद धनकर अध्यक्ष गडरिया समाज सहित हजारों भक्तों की भीड़ मौजूद रही।
