भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा सड़कों पर वाहनों के जरिए स्टंट करने वालों पर सख्त है। पिछले दिनों बाइक पर रोमांस करने वाले प्रेमी जोड़े पर कार्रवाई की गई और उसके बाद एक बस ड्राइवर व एक बाइक चालक पर भी कार्रवाई हुई। ताजा मामले में पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई की है। एक मामले में कार की छत पर बैठकर लड़कियां कार पर जा रही हैं। वहीं दूसरे मामले में सेंट्रल एवेन्यू पर बाइक सवार स्टंट कर रहे थे। दोनों मामलों में क्रमश: 2000 व 3000 रुपए का चालान काटा गया।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
पहला मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। यहां पर कार क्रमांक सीजी 07 बीटी 9023 की छत पर दो लड़किया सवार थी। कार स्मृति नगर की सड़क पर दौड़ रही थी। इसकी वीडियो बनाकर शिकायत कर्ता ने यातायात हेल्पलाइन को भेजी जिसके आधार पर कार मालिक का 2000 रुपए का चालान काटा गया। वहीं दूसरे मामले में बाइक सवार सेंट्रल एवेन्यू पर स्टंटबाजी कर रहे थे। इसका वीडियो यूट़्यूब पर भी अपलोड़ किया गया। पुलिस ने इस मामले में चालकों पर 3000 रुपए का फाइन काटा।