भिलाई। शहर में 28 जनवरी को भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। सांसद विजय बघेल की पहल पर गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ होगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सांसद विजय बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
सांसद विजय बघेल ने बताया कि भिलाई जयंती स्टेडियम के समीप 21000 भक्तों के साथ 8 एकड़ परिसर में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ होगा। 28 जनवरी को शाम 3 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सुंदरकांड पाठ में विद्यार्थियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों से लेकर अधिकारी व समाजसेवी शामिल होंगे आयोजन को गरिमा में एवं विविधता प्रदान करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई है।
अंचल में सुंदरकांड पाठ पठन में इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का यह प्रथम अवसर है। सुंदरकांड का पाठ करने वालों के लिए आसानी दुपट्टा आयोजकों की ओर से प्रदान की जा रही है। आयोजन को निर्बाध गति से संचालित करने पुलिस प्रशासन की सहायता ली जा रही है। सुंदरकांड पाठ के तुरंत बाद भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए निशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन के लिए qr-code भी जारी किया गया है।





