भिलाई। ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) को जान से मारने की धमकी वाले मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुमुख सिंह उर्फ गाबू एवं गुरुवीर सिंह उर्फ रूबी को सोमवार को गिरफ्तार किया। इंद्रजीत सिंह को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में इन दोनों की संलीप्तता भी सामने आई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में राजेश गुप्ता व सोनू उर्फ सतबीर सिंह को गिरफ्तार था।
बता दें 5 जनवरी 2023 को हैवी ट्रांसपार्ट कंपनी हथखोज के संचालक इंद्रजीत सिंग उर्फ छोटू ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके पास 3 जनवरी 2023 को पोस्ट के माध्यम से उसे एक डॉक लिफाफा आया। लिफाफा फाड़ कर देखा तो अंदर पत्र था जिसमें भेजने वाले का नाम नहीं था। लिफाफे के अंदर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र में जान से मारने की धमकी देते हुये चेतावनी दी गई थी। इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर 507 के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया। तकनीकी जांच व पूछताछ के आधार पर सोमवार को मामले में गुरुमुख सिंह उर्फ गाबू एवं गुरुवीर सिंह उर्फ रूबी को गिरफ्तार किया गया।
