कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा की छात्रा जिसे अपना भाई मानती थी उसी ने उसके साथ मुंह काला किया। नाबालिग छात्रा को घर पर अकेला पाकर उससे रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। इस तरह उसने छात्रा से कई बार रेप किया। छात्रा डर के मारे किसी से कुछ बता नहीं रही थी। इस बीच छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तब जाकर मामला खुला। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा से रेप की शुरुआत 15 जुलाई 2022 से हुई। छात्रा घर पर अकेली थी तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी (18) घर पहुंचा। छात्रा मनोज हुपेंडी को राखी बांधती थी इसलिए सहज ही थी। घर में छात्रा को अकेली पाकर मनोज ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तो सिलसिला ही शुरू हो गया। जब भी मौका मिलता वह छात्रा से रेप करता था। छात्रा के माता-पिता मजदूरी करते हैं और वे सुबह ही घर से निकल जाते हैं। मनोज इसी का फायदा उठाता था।
दो दिन पहले बिगड़ी तबीयत
दो दिन पहले छात्रा की अचानक तबीत खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग छात्रा को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसे बाद जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। छात्रा के बयान के बाद परिजनों ने अंतागढ़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज हुपेंडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।