भिलाई। श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर नेहरू नगर (पूर्व) भिलाई में अयोध्यावासी परम् पूज्य दीदी मां मंदाकिनी श्रीरामकिंकर जी की श्रीरामकथा 6 से 8 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। कथा रोज शाम संध्या 5.30 से 7.30 बजे तक होगी। इससे पहले 4.30 से 5.30 तक भजन संध्या भी होगी। इसके अलावा बंगला नं. 20/2 नेहरू नगर (पश्चिम) आवास स्थल पर सुबह 9.30 से 11 बजे तक दैनिक प्रार्थना, भजन आरती एवं दर्शन आदि का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता कर काय्रक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान दीदी मां मंदाकिनी श्रीरामकिंकर ने बताया कि संस्कृति व संस्कार से जुड़े सभी लोग इस आयोजन लिए आमंत्रित हैं। 6 जनवरी से भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन है। इस दौरान भगवान राम से जुड़ी लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। आध्यात्म से जुड़ने का यह एक श्रेष्ठ अवसर है।
दीदी मां मंदाकिनी ने आगे कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोज मनोवैज्ञनिक रूप से प्रभु राम की लीलाओं का वर्णण होगा। प्रेसवार्ता के दौरा दीदी मां मंदाकिनी ने बच्चों के सोशल मीडिया से जुड़ाव पर कहा कि हमें ध्यान देना होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चों को आध्यात्म की शिक्षा दी जा सकती है। ऐसे साइट से बच्चों को जोड़ें जो आध्यात्मिक हों।





