कांकेर। जिले के 12वीं की छात्रा को बहलाकर दिल्ली ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद काफी लंबी तलाश के बाद लड़की पता चला। मामला जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को दिल्ली से बरामद कर परिजनों को सौंपा। लड़की का बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का केस दर्ज कर कार्रवाई की।
पखांजूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा करीब एक साल पहले लापता हुई थी। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की थी। सभी जान पहचान वालों से पता लगाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जांच के दौरान पता चला कि लड़की का पखांजूर निवासी कुमरेश अधिकारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस ने जब कुमरेश अधिकारी का पता लगाया तो उसकी भी कोई जानकारी पुलिस को नहीं लगी। पुलिस ने इसके बाद कुमरेश की जानकारी जुटाना शुरू किया। लोकेशन तलाश करने के बाद पुलिस को लोकेशन मिली। आरोपी अपने गांव पहुंचा था और पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद लड़की को उसके कब्जे से छुड़ाया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि नोएड़ा में मजदूरी करता है और लड़की को वहीं लेकर गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।





