भिलाई। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर 8 माह से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी का एक साथी पहले ही पकड़ाया था उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही यह फरार था। सुपेला पुलिस ने लंबी पतासाजी के बाद आखिरकर आरोपी साहिल महिलांग को गिरफ्तार किया।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रेल 2022 को हरिकांत द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मनीष मिश्रा एवं साहिल महिलांग ने उनका मेरा यश बैंक में धोखे से उनका खाता खुलवाया। इसके बाद जिसमें बडी रकम की लेन देन होने की ईमेल (मेसेज) आ रहा था। यश बैंक में जाकर पता करने पर उसी दिन मनीष मिश्रा द्वारा उनके चेक से 3 लाख 85,000 रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बारे में मनीष मिश्रा से पूछने पर विवाद किया। थाने में शिकायत होने पर मनीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। मनीष का एक साथी साहिल महिलांग फरार हो गया था। आरोपी पुलिस के डर से लगातार पता बदल-बदल कर लुकता छिपता रहा। अंततः सुपेला पुलिस की कड़ी मेहनत से रविवा को आरोपी साहिल महिलांग को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, आर विकास तिवारी, आर तुषार, आर संजीव ओझा, आर जय नारायण यादव, आर जुनैद सिद्धीकी का विशेष योगदान रहा।
