भिलाई। रुगंटा कॉलेज के छात्र की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। छात्र देर रात अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। वापसी में लौटते समय वह हादासे का शिकार हो गया। डिवाइडर से उसकी बाइक टकराई और वह सड़क पर बुरी तरह गिरा। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम मृतक यस यादव बताया जा रहा है। यश यादव रुंगटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह रायगढ़ का रहने वाला है रुंगटा कॉलेज पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह बीती गुरुवार की रात को खाना खाने गया था। वापसी में डिवाइडर से उसकी बाइक टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




