कवर्धा. पिता की मौत की खबर सुनकर बौखलाए बेटे ने अपनी ही सौतेली मां पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद घबराई महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने बताया कि सहसपुर लोहारा के भिंभोरी की रहने वाली महिला राजकुमारी रात्रे उम्र 35 साल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पिता की मौत की खबर सुनने के बाद उसके बेटे ने उस पर हथियार से हमला किया।
सौतेली मां है पंच
महिला ने बताया कि बेटे ने मारपीट के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने बताया कि महिला गांव की पंच है। गंडई ठंडार चौक निवासी विजय महिलांगे ने 5 वर्ष पूर्व पत्नी बनाके रखा था। विजय जब उसके घर भिंभोरी आया था तब कहने लगा की हाथ,पैर में दर्द हो है। गरम पानी कर दो, तब गरम पानी करके दिया फिर पति विजय ने उल्टी की। उसे मैंने दवाई दिया।

डॉक्टर ने घोषित किया मृत
स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने विजय महिलांगे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बुधवार शाम 6 बजे के आसपास उसका लड़का भारत महिलांगे कुछ लोगों के साथ गंडई हॉस्पिटल पहुंचा। भारत ने गाली देकर गाड़ी की डिग्गी से औजार निकालकर हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। गंडई थाने में उक्त युवक के खिलाफ 294,323,506 अपराध कायम कर विवेचना जांच में लिया गया है।
