कोरबा. गेवरा रोड- कोरबा रेलखंड पर कोयले से भरी मालगाड़ी ने कार को चपेट में ले लिया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।
चालक को आई चोट
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा अग्रसेन चौक के पास रहने वाला सतीश अग्रवाल बुधवार को कार सीजी 12 एक्यू 7771 से कोरबा कुसमुंडा के रास्ते गेवरा जा रहा था। कुचैना मोड़ गंगानगर के पास रेल पटरी को पार करने के दौरान मालगाड़ी ने कार को पीछे से ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक सतीश को चोटें आई। राहगीरों की मदद से सतीश को कार से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला
पुलिस के अनुसार घटना कैसे हुई? यह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि रेल लाइन को पार करने के दौरान चालक सतीश रेल पटरी को दाएं बाएं नहीं सका होगा। इस बीच मालगाड़ी आ गई होगी। कार को ठोकर मार दिया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। बताया कि पेशे से ठेकेदार सतीश गेवरा क्षेत्र में कोई काम कर रहा है। वह गेवरा जाने के लिए घर से निकाला था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया। मालगाड़ी भी कोरबा से गेवरा की ओर जा रही थी।