सरगुजा। जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। मंगलवाल को पुलिस जिले के उदयपुर स्थित कोसाबाड़ी नर्सरी से एक बुजुर्ग महिला की अधजली लाश बरामद किया है। महिला महिला की शिनाख्त बीफइया अगरिया (65) के रूप में किया गया। खासबात यह है महिला का शव बंधा हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की लाश मिली है वह करीब एक सप्ताह पहले इस क्षेत्र में देखी गई थी। उदयपुर स्थित रेस्ट हाउस के पीछे कोसाबाड़ी में काम करने वाली महिला ने सबसे पहले महिला का शव बंधा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद पेड़ से बांधकर जला दिया गया। शव पूरी तरह से जल नहीं पाया है।
इधर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की मौत भूख से होने की पुष्टि की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है जिसमें महिला के संबंध मंे जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी भावना गुप्ता ने कहा है कि वहीं फॉरेंसिक टीम सैंपल कलेक्ट कर जांच कर रही है। जल्द ही इसकी गुत्थी सुलझाई जाएगी।





