भिलाई। महादेव बुक आईडी के पैनलिस्ट को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने महादेव ऐप के पैनलिस्ट नसीम को गिरफ्तार किया है। कई माह से पुलिस को इसी तलाश थी। रविवार को खबरी की सूचना पर नसीम का लोकेशन मिला। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया है।
दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पैनलिस्ट नसीम दुबई से महादेव बुक का संचालन करने वाले मुख्य लोगों के संपर्क में था। वह पिछले छह महीनों में 10 से अधिक पैनल बेच चुका है और नागपुर में तीन पैनल संचालित कर रहा था। इसके बाद से 10 से अधिक खाते बरामद किए गए हैं। इन खातों में करोड़ों रुपए की सीधी जमा राशि का पता चला। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी।




