दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। एमसीडी चुनाव में आप को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आपा 17 सीटों पर आगे है और 116 जीत चुकी है। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर पर चल रही है। पार्टी ने अब तक 96 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 8 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 7 सीटों पर विजय मिली है। 2 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। यहां 15 साल से भाजपा का कब्जा रहा।
पहले देखते हैं, किसे कितनी सीटें मिल रहीं
एमसीडी चुनाव में शुरूआत से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर रही। आंकड़ा भी तेजी से बदलता रहा। दोपहर एक बजे तक आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। दिल्ली में तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद इस बार 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। 4 दिसंबर को हुए मतदान में करीब 50 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। एमसीडी में पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है।