ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्भया केस: फांसी घर तैयार, पवन को बुलावा
Share
Notification Show More
Latest News
Big News : छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी
October 22, 2025
देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर, ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
October 22, 2025
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद को मिला स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवार्ड
October 22, 2025
नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता
October 22, 2025
नियम तोड़ने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, क्लीनिक-लैब सील, भारी जुर्माना
October 22, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

निर्भया केस: फांसी घर तैयार, पवन को बुलावा

By @dmin Published December 11, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली । तिहाड़ जेल नंबर तीन में निर्भया के दोषियों की फांसी की तैयारी शुरू कर दी गई है। फांसी घर की मरम्मत के साथ उसकी साफ सफाई कर दी गई है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन को राष्ट्रपति के पास भेजी गयी दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के खारिज होने का इंतजार है। जेल अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजे जाने के बाद से ही जेल में दोषी की फांसी की तैयारी शुरू कर दी जाती है। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के बाद से तिहाड़ जेल संख्या तीन में स्थित फांसी घर बंद पड़ा था। फांसी घर को कभी-कभार तब ही खोला गया जब कोई विजिटर विशेष अनुमति लेकर इसे देखने आया। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की दया याचिका राष्ट्रपति के पास जाने के बाद अब जेल प्रशासन ने उन्हें फांसी पर लटकाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें फांसी घर को तैयार करने से लेकर फांसी का फंदा मंगाने तक की प्रक्रिया शामिल है। जेल सूत्रों का कहना है कि पांच दिन पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फांसी घर का मुआयना किया था। उन लोगों ने पाया कि कुछ जगहों पर टूट फूट है तथा वहां गंदगी भी है। विभाग ने टूट फूट की मरम्मत व वहां की साफ-सफाई करवाई। उधर जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी के लिए बिहार की बक्सर जेल से 10 फंदे मंगवाए गए हैं। सौ मीटर के एक फंदे की कीमत दस हजार रुपये है।
हम उम्र कैदियों के साथ रखा जा रहा है दोषियों को
जेल सूत्रों का कहना है कि सभी दोषियों को अलग अलग सेल में रखा गया है। इनके साथ हम उम्र दो-दो कैदियों को रखा गया है। इनके साथ ऐसे कैदियों को रखा गया है जो स्वभाव से उग्र नहीं हैं और उनका व्यवहार अच्छा है। उन कैदियों को इन्हें समझाने-बुझाने के लिए कहा गया है।
पवन जल्लाद देगा फांसी, आया फोन
निर्भया सामूहिक बलात्कार व हत्या मामले में तिहाड़ जेल में बंद चारों आरोपियों को 16 दिसम्बर के बाद फांसी दिये जाने की संभावना जताई जा रही है। दोषियों को सूली पर लटकाने के लिए मेरठ के पवन जल्लाद के पास फोन भी आ गया है। कारागार महानिदेशक आनंद कुमार ने की तिहाड़ का पत्र मिलने की पुष्टि की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो जल्लाद है, लखनऊ के इलियास जल्लाद की है तबियत खराब है। इधर दिल्ली की मंडोली जेल में रखे गए दिसंबर 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार-हत्याकांड के एक दोषी को तिहाड़ जेल में स्थानांतरित किया गया है। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि मंडोली जेल में रखे गये पवन कुमार गुप्ता को हाल ही में तिहाड़ जेल स्थानांतरित किया गया।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने गोवा में जवानों संग मनाई दिवाली, सेनाओं को साहस को सराहा

अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान

मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति

@dmin December 11, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसरो ने लॉन्‍च किया RISAT-2BR1 सेटेलाइट
Next Article मैडोना ने अपने ही खून को खुद को चढा़कर किया उपचार

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#kpnews #bhilai #mangal
Bhilai के Khursipar में Mangal को Rajesh,Ravindra ने Rangoli के लिए मIरI | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

पीएम मोदी ने गोवा में जवानों संग मनाई दिवाली, सेनाओं को साहस को सराहा

October 20, 2025
अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस

अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस

October 18, 2025
बिहार चुनाव 2025: एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

October 18, 2025
पीआर 24x7 की 'आइडिया चैंपियनशिप' में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान

पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान

October 18, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?