भिलाई। दुर्ग जिले में चल रहे महादेव एप्प द्वारा सट्टा खेलने पर पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस महादेव बुक आईडी का एक बड़ा सट्टा किंग सतनाम सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। मंगलवार शाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लन ने सतनाम सिंह को मीडिया के सामने पेश किया। महादेव बुक आईडी पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव लगातार निगरानी रखे हुए है इसी कड़ी में आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) निखिल राखेचा व उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) नसर सिद्धीकी के मार्ग दर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट निरीक्षक संतोष मिश्रा, व चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक युवराज देशमुख की संयुक्त टीम ने 22 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑन लाईन पैसे का लेन देन करते हुए सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कार्रवाई की थी। जिसमें आरोपी मुकेश कुमार , दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी मिली थी। जिससे चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1030/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक धूत अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी दिनांक 15.11.2022 को फरार नसीमुद्दीन उर्फ नसीम गिरफ्तार किया जा चुका है।
सतनाम सिंह की पतासाजी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने ना आ पाने से अत्यधिक परेशान हो गया था जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।