बलौदाबाजार. वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे में गाना बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और मारपीट के दौरान एक 92 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना बलौदा बाजार मुख्य मार्ग किनारे स्थित नयनदास महिलांग स्मृति भवन की है।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
दस आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटना में शामिल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 27 नवंबर को नगर के मुख्य मार्ग में स्थित महंत नयन दास स्मृति भवन में एक वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था। वधु पक्ष के लोग बलौदा बाजार के थे और बारात मुंगेली से आई थी। बारात में लगभग 150 लोग आए थे।
आरोपियों से की जा रही पूछताछ
वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रात्रि लगभग 11 से 11.30 बजे डीजे में नाचते गाते समय गाना लगाने को लेकर घराती-बाराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। युवकों के बीच हुआ विवाद लोगों की समझाइश के बाद शांत हो गया परंतु कुछ देर बाद फिर से झगड़ा प्रारंभ हो गया। यदुमणी सिदार, थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली, बलौदा बाजार ने बताया कि विवाद के बाद मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अन्य कुछ लोग घायल हैं।