बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईडी में ब्लास्ट हो गया। मंगलवार सुबह हुए इस धमाके की चपेट में आकर CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के
उसूर इलाके के गलगम कैंप से पांच सौ मीटर की दूर की है। घायल जवान के आंखों में गंभीर चोटें आई है। जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
रूटीन गश्त पर निकले थे जवान
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे रूटीन गश्त में निकले जवानों की टुकड़ी कैंप से करीब 5 सौ मीटर ही चली थी की नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर IED के चपेट में आने से सीआरपीएफ 168 बटालियन का जवान दीपक कुमार घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान किसी तरह की क्रॉस फायरिंग नहीं हुई। घायल जवान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।