बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध संबंधों के शक में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने काम से लौट रहे युवक का रास्ता रोका और गमछे से गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक कर चले गए। दूसरे दिन सुबह गांववालों से शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पीएम रिपोर्ट मिलने पर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। घटना बलोद के राजहरा थाना क्षेत्र का है।
राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि 23 नवंबर को ग्राम पथराटोला निवासी दीपक भूआर्य के खेत में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया गया। युवक की पहचान ग्राम रजही निवारी कामता प्रसाद के रूप में हुई। मर्ग जांच और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि कामता की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। इसके बाद इस मामले में धारा 302 कायम कर जांच शुरू की गई।

गांव के दो लोग निकले हत्या के आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कामता प्रसाद का गांव के ही बालक राम बांका से पुरानी रंजिश थी। शक के आधार पर पुलिस ने बालक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी बालक दास ने बताया कि उसने अपने साथी रूमन लाल भुआर्य के साथ मिलकर कामता प्रसाद की खेत में ले जाकर हत्या कर दी थी। बालक दास के बयान के बाद उसके साथी रूमन लाल भुआर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी से था अवैध संबंध का शक
गिरफ्तारी के बाद आरोपी बालक राम ने पुलिस को बताया कि मृतक कामता प्रसाद का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 22 नवंबर की सुबह वह काम पर निकला और शाम को जब लौट रहा था तो पथराटोला के पास बालक राम व उसके साथी रूमन लाल ने उसका रास्ता रोका। इसके बाद उसके गले में गमछा लपेटकर उसे खेत में खींचकर ले गए और मारपीट के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।