पुणे। बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले का 82 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने पुणे के अस्पताल में शिनवार दोपहर को अंतिम सांस ली। पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे पिछले कुछ दिनों पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में भर्ती थे और यहीं उनका इलाज चल रहा था।
विक्रम गोखले ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। विक्रम गोखले ने केवल 26 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1971 में बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के साथ इन्होंने परवाना फिल्म की थी। विक्रम गोखले को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म में विक्रम गोखले ने ऐश्वर्या राय के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा एक्टर ने ‘खुदा गवाह’ और ‘अग्निपथ’ में शानदार काम किया था।