सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के थे। हादसा कोंटा-भद्राचलम के बीच नेशनल हाइवे 30 पर हुआ। जहां विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसरा भिडं़त इतनी जोरदार थी कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। मृतक सभी लोग बोलेरो से भद्राचलम में जवान की अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
जवान ने की थी खुदकुशी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसरा विगत 14 नवंबर को कोंडागांव जिले के धनोरा थाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सहायक आरक्षक सजेंद्र ठाकुर का अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के सदस्य भद्राचलम गए थे। भद्राचलम में अस्थियों का विसर्जन कर लौट रहे थे। बोड्डुगुडेम के पास ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। ये भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो और ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 2 का इलाज अस्पताल में जारी है।
घायलों को चल रहा उपचार
पुलिस ने बताया कि यह रोड एक्सीडेंट कोंटा से करीब 30 किमी. दूर हुआ। बोलेरो में पीछे बैठे लोग बाहर ट्रक से गाड़ी की टक्कर के बाद बाहर फेंका गए। सामने की सीट पर बैठे ड्राइवर व बुजुर्ग बुरी तरह से गाड़ी में ही फंस गए थे। स्थानीय पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला। बाद में घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती करवाया।





