अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें सभी ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। लेकिन फिल्म में राजा सूरजमल के चित्रण को गलत तरीके से पेश करने को लेकर पूरे वेस्ट में उबाल है। कई जगहों पर फिल्म डायरेक्टर के पुतले फूंके जा रहे हैं तो आगरा में छह सिनेमाघरों में फिल्म का शो ही बंद कर दिया गया। पानीपत फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में विरोध प्रदर्शन होने के कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दर्ज की है। पहले दिन 4.12 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़, तीसरे दिन 7.78 करोड़, चौथे दिन 2.59 करोड़ और पांचवे यानी मंगलवार को फिल्म ने केवल 2.50 करोड़ की कमाई की है।
अर्जुन कपूर ने फिल्म में सदाशिवराव भाऊ का किरदार निभाया है। वहीं कृति सैनन ने उनकी पत्नी पार्वती बाई का किरदार निभाया है। दोनों की एक्टिंग काफी अच्छी बताई जा रही है। संजय दत्त का बात करें तो उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया है। इसमें वे एक अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली का रोल निभा रहे हैं।