दिल्ली. गुजरात और हिमाचल चुनाव के साथ ही देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी सीट से अब उनकी बहू डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी के नाम की घोषणा कर दी है। मुलायम के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी।
2019 में चुनाव हार गई थी डिंपल
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने 2019 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। तब से वह सीधे तौर पर राजनीति में नहीं उतरीं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी की ओर से प्रचार जरूर किया था।
160 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा
भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। 180 विधानसभा सीटों में से 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। वहीं पार्टी ने वर्तमान सरकार में शामिल 5 मंत्रियों का टिकट काट दिया है। इनमें राजेंद्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने 84 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढिय़ा से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं।