दिल्ली. दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भूकंप के झटकों से कांप उठा है। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात को आए भूकंप से लोग सहमे हुए हैं। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लोग दहशत में जरूर है। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए।
भूकंप 9 नवंबर रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया। एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। नेपाल में 24 घंटे के अंदर भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। नेपाल के पीएम ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
भारत के पांच राज्यों में महसूस किए गए झटके
नेपाल में आए भूकंप के चलते भारत के 5 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड की धरती में कंपन हुआ। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जो काफी देर तक वापस नहीं गए। जब भूकंप आया तब लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के लगने से उनकी नींद खुल गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।