बिलासपुर। जिले में एक पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। पिता पर अपनी की 9 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बेटी से दुष्कर्म की जानकारी जब मां को लगी तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है। यह मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सकरी क्षेत्र की रहने वाली महिला की 2014 में रायगढ़ निवासी एक उद्योगपति से हुई। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई लेकिन, पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं होने के कारण महिला अपनी बेटी के साथ मायके में रहने लगी। इस बीच पिता की अपनी ही बेटी पर नीयत बिगड़ गई और उसने उससे दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। अक्सर बिलासपुर आता और बेटी से गंदा काम करता। बेटी ने इसकी शिकायत अपनी से की थी इसके बाद महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने बताय कि बीते जुलाई माह से उसके पति की नीयत बेटी पर बिगड़ गई थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की थी इसका विरोध करने के कारण ही वह मारपीट करने लगा था। बिलासपुर आकर उसका व्यवहार अच्छा था लेकिन हमें क्या पता था कि उसके दीमाग में क्या चल रहा है। इधर इस मामले में एसपी पारुल माथुर के निर्देश पर अपराध दर्ज कर लिया गया हैं। बताया जा रहा है कि अपराध दर्ज होने की जानकारी होने के बाद आरोपी पिता रायगढ़ से कहीं फरार हो गया है।