दुर्ग. दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से दो लुटेरों ने हमला कर दिया। जिससे सराफा व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर कऱीब 1 बजे की है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित समृद्धि ज़्वेलर्स की है। दो अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में आकर संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी पिता राघव राम सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी गूड आईलैंड कालोनी अमलेश्वर को किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। जिस वक्त यह हमला हुआ संचालक दुकान में अकेले था। लुटेरे कितना सामान या कैश अपने साथ ले गए पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
Big Breaking: अमलेश्वर में सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, लूट की नीयत से पहुंचे दो युवक, गंभीर रूप से घायल व्यापारी की मौत
