रायपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अब राज्य उपभोक्ता फोरम के नए अध्यक्ष होंगे। राज्यपाल के आदेश पर राज्य सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौरडिय़ा को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (राज्य उपभोक्ता फोरम) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी ने इस संदर्भ में नियुक्ति पत्र जारी किया है। राज्य उपभोक्ता फोरम के नए अध्यक्ष का कार्यकाल चार साल का होगा।

अधिवक्ता के रूप में की थी न्यायिक जीवन की शुरुआत
रिटायर्ड जस्टिस चौरडिय़ा ने अधिवक्ता के रूप में अपने न्यायिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने तीन वर्ष तक अधिवक्ता के रूप में काम किया। इसके बाद 23 साल तक न्यायिक सेवा में रहे। इसी साल जुलाई में वे रिटायर हुए। चार साल पहले उन्हें हाईकोर्ट में जज बनाया गया था। इससे पहले वे रजिस्ट्रार जनरल रहे।
