राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के डोमीकला बेस कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार सुबह यहां एक आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद जिले के एसपी अक्षय कुमार व एएसपी पुपलेश पात्रे सहित बेस कैंप के अफसर मौजूद हैं। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह डोमीकला बेस कैंप से फायर की आवाज आई। जवानों ने सुना और आवाज की दिशा में भागे। पास जाकर देखा तो आरक्षक बेदराम (35) की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। जवानों ने पास जाकर देखा तो रायफल भी पड़ी हुई थी। बेदराम ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर कैंप के अफसर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना के बाद नए जिले के नए एसपी वाय अक्षय कुमार व एएसपी पुपलेश पात्रे व थाना प्रभारी पहुंचे। घटना को एएसपी पपुलेश पात्रे ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे की घटना है। आरक्षक बेदराम ने खुद को गोली मार ली है। अभी आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। बेदराम मूलत: बिलासपुर का रहने वाला था और इसका पूरा परिवार राजनांदगांव जिले में है। फिलहाल परिवार को सूचना दे दी गइ है। जांच के बाद ज्यादा जानकारी दी जा सकती है।
