भिलाई। दुर्ग एसपी ने चार थानों मे प्रभारियों का तबादला किया है। इन प्रभारियों को नए थानों की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे को छावनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब थाना छावनी की प्रभारी होंगी। यहां के प्रभारी रहे विशाल सोन के निलंबन के बाद से यह थाना खाली था जहां अब नवी मोनिका पाण्डेय की पदस्थापना की गई है।
बता दें पावर हाउस जवाहर मार्केट की दुकान में आग लगने के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने इस मामले में छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन पर व्यापारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंची और उसके बाद विशाल सोन निलंबित किए गए। वर्तमान में वे रक्षित केन्द्र दुर्ग में है। इधर इनके निलंबन के बाद थाना खाली था जहां उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय को पदस्थ किया गया। इसके अलावा एसपी पल्लव ने रानीतराई में पदस्थ टीआई मनोज प्रजापति उतई थाने का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा पाटन थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम जामगांव आर के तथा जामगांव आर के थाना प्रभारी एनू कुमार देवांगन रानी तराई के नए इंचार्ज होंगे।