भिलाई। गूंगी- बहरी युवती से दुष्कर्म के मामले में वैशाली नगर पुलिस ने उसी के चाचा का गिरफ्तार किया है। सुनने व बोलने में असमर्थ लड़की से दुष्कर्म करने वाला चाचा इस गफलत में था कि किसी को पता नहीं चलेगा। दो साल तक युवती से रेप करने वाले चाचा की शिकायत वैशाली थाने तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के कोहका हाउसिंग बोर्ड निवासी मो. असलम खान (40 साल) ने अपनी गूंगी बहरी भतीजी कको अपनी हवस का शिकार बनाया। भतीजी जब नाबालिग थी तब से असलम खान उसका शारीरिक शोषण रहा था। पहली बार रेप के बाद उसने भतीजी को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे युवती डर गई थी और इसका फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसका रेप करता रहा।
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और आरोपी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया। सुपेला पुलिस ने बताया कि लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार उसके चाचा असलम खान ने उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद लगातार वह नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। गूंगी बहरी लड़की ने इशारों में अपने चाचा की गंदी हरकतों के बारे में अपने परिजनों से की और परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाला आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।