कांकेर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा में नक्सलियों के बैनर ने हड़कंप मचा दिया है। यहां पर एक पूर्व सरपंच का जान से मारने की धमकी दी गई है। सरपंच पर पुलिस की मुखबिरी का अरोप है और जनविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की बात कहते हुए नक्सलियों ने बैनर लगाकर जनअदालत लगाकर सजा देने की बात लिखी है। बैनर देखने के गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बैनर को बरामत किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र बड़े तेवड़ा गांव के पूर्व सरपंच लखमू राम सर्फे को जन अदालत लगाकर सजा देने की संबंध में बैनर लगाया गया है। बैनर में पूर्व सरपंच पर कई आरोप लगाए गए हैं। माओवादियों द्वारा लगाए गए बैनर के माध्यम से कहा गया है कि पूर्व सरपंच पुलिस की मुखबिरी करता है। मजदूरों का पैसा गबन करता है और नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से उगाही है। नक्सलियों ने यह भी लगाया कि पूर्व सरपंच नक्सलियों के नाम पर ठेकेदारों से उगाही करता है।
इन सभी आरोपों के साथ नक्सलियों ने बैनर लगाया है और जन अदालत लगाकर सजा देने की बात लिखी है। बैनर सामने आने के बाद पूर्व सरपंच व उसके परिवार में दहशत का माहौल है। आमाबेड़ा पुलिस को बैनर की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और बैनर को निकाल लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।