भिलाई। ऑनलाइन सट्टे के कारोबार पर दुर्ग पुलिस बार बार नकेल कस रही है। लगातार इससे जुड़े ठिकानों पर पुलिस दबिश देकर सटोरियों को गिरफ्तार कर रही है। हाल ही में इससे जुड़े कई सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले ही दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले ब्रांच पर दबिश दी और इससे जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब इससे जुड़े मामले में दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। महादेव ऐप से जुड़े बैंक खाते में 84 लाख से ज्यादा की रकम फ्रीज की गई है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वाले बैंक खातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में एक बैंक खाते से 1 करोड़ से ज्यादा रुपए से ज्यादा फ्रीज किए जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि महादेव ऐप बैंक खातों से पहले ही 1 करोड़ से ज्यादा की रकम फ्रीज कर जा चुकी है। एसपी पल्लव ने बताया कि अभी और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है और इनका ब्योरा मिलने के बाद और राशि फ्रीज होने की संभावना है।
महादेव आईडी ऐप के जरिए ऑन लाईन सट्टा खिलाने वालों पर जगदलपुर व छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश में एण्टी क्राईम सायबर युनिट दुर्ग द्वारा दी गयी दबिश के बाद 15 आरोपियों से प्राप्त कुल 31 नग मोबाईल, 10 नग लेपटाॅप, 24 नग एटीएम कार्ड, 16 नग चेकबुक, 12 पासबुक बरामद किया गया। तकनीकी जांच के बाद स्थानीय बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए महादेव व रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा ऐप से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों में जमा लगभग 01 करोड़ से ज्यादा की राशि को फ्रीज कराया गया।
