भिलाई। नवरात्रि के दौरान अपनी जीवंत झांकियों के लिए मशहूर प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्तिथ पीस ऑडिटोरियम ग्राउंड में इस बार खास थीम बनाई गई है। 26 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से ही लोगों को इन चैतन्य झांकियों झलक मिलेगी। 7 बजे से रात 10 बजे तक निशुल्क इन झांकियों के दर्शन कर सकेंगे।
भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रम्हाकुमारी आशा दीदी ने चैतन्य देवियों की झांकी के थीम को लेकर कहा कि यह झांकी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वर्णिम भारत की ओर “नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति” थीम पर रहेगा। लाइट एंड साउंड के सुंदर समायोजन के द्वारा 50 फ़ीट ऊंचाई में पहाड़ों एवं धरती के गर्भ से चैतन्य देवियों का प्रकट होना एवं उनका राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास के कारण जड़ मूर्ति के समान प्रतित होना सभी भक्तों को दैवीय स्वरूप का साक्षात्कार कराएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभूतपूर्व अलौकिक झांकी में इतिहास में वर्णित अपने संतान की श्रेष्ठ संस्कारो से पालना करने वाली नारी शक्ति को दर्शाया जाएगा। जिन्होंने भारत देश का मान बढ़ाया। इस झांकी में विशेष सभी के मन मे भारत देश को पुनः विश्व गुरु बनाने देश भक्ति के साथ राष्ट्र सम्मान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। झांकी की तैयारियां अंतिम चरण में है।
