भिलाई। शहर में वेस्टर्न कल्चर हावी होता जा रहा है। सूर्या ट्रेजर मॉल में संचालित लेस्टोमेनिया क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी। सूचना मिलने पर आधीरात के बाद पुलिस ने यहां छाप मारा। पुलिस के पहुंचते ही मॉल में हड़कंप मच गया। 12 बजे के बाद भी क्लब में पार्टी चलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सूर्यामॉल स्थित लेस्टोमेनिया क्लब में रेव पार्टी की सूचना पर आधी रात को पुलिसव आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रेड की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लड़के व लड़कियां मौजूद रहीं। मौके पर सभी शराब व सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे। मौके पर पुलिस ने क्लब को बंद कराया। इसके बाद मैनेजर को नोटिस थमाया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।
बांग्लादेश व कोलकाता की लड़कियां
बताया जा रहा है कि रेव पार्टी में शामिल कई लड़कियां बांग्लादेश व कोलकाता की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पार्टी में लड़कियां तो मिली हैं लेकिन उनमें कोलकाता की है या बांग्लादेश की यह जांच का विषय है।