ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
February 7, 2023
भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद
February 7, 2023
फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच
February 7, 2023
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक
February 7, 2023
भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा
February 7, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन

By @dmin Published June 7, 2021
Share
Unique experiment in Durg Forest Division: Biodiversity Park being built by Japan's Miyawaki Technique
Unique experiment in Durg Forest Division: Biodiversity Park being built by Japan's Miyawaki Technique
SHARE

दुर्ग। जिले के ग्राम फुंडा में बन रहे जैव विविधता पार्क में अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। यह वाटिका जापान की मियावाकी तकनीक से बनाई जाएगी। इसमें 10 गुना तेजी से पौधे बढ़ते हैं और 30 गुना सघन वन तैयार होता है। फूंडा  के 20 एकड़ क्षेत्र में वनस्पति वाटिका का  विकास किया जाएगा। इसके द्वारा राज्य में जैव विविधता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाटन विकासखंड के ग्राम फूंडा में  अरबोरिटम (वनस्पति वाटिका) का भूमिपूजन किया। वर्चुअल कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं सचिव वन विभाग मनोज पिंगुवा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आईजी विवेकानंद सिंहा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह, मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे,एसपी प्रशांत ठाकुर, डीएफओ धम्मशील गणवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
डीएफओ धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस वनस्पति वाटिका के लिए मियावाकी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है जिसमें पौधे की विभिन्न प्रजातियों को एक दूसरे के करीब लगाया जाता है जिससे पौधे केवल ऊपर से सूर्य का प्रकाश प्राप्त कर, प्राकृतिक रूप से ऊपर की ओर वृद्धि करते हैं। वाटिका को पर्यावरण के लिए जागरूकता का केंद्र बनाया जाएगा। यह परियोजना 5 वर्षों की है एवं इसे 80 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में प्रतीकात्मक रूप से पंजीयन भी  कराया गया। दुर्ग वन मंडल के अंतर्गत कृषक मोहन बघेल ग्राम-गब्दी, कौशल चंद्राकर ग्राम-आलामोरी, पुरुषोत्तम कश्यप ग्राम- अखरा, महेंद्र वर्मा ग्राम -देवादा और देवेंद्र चंद्रवंशी ग्राम- पाटन  को पंजीयन कराए जाने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
लगेंगे 100 से ज्यादा प्रजातियों  के लगभग 3000 पेड़
दुर्ग संभाग के पहले वनस्पति वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। ग्राम फूंडा के आंवले के बगीचे के पास बनने वाली वनस्पति वाटिका में 100 से ज्यादा प्रजातियों  के लगभग 3000 पेड़ लगाए जाएंगे। वन विभाग ने बताया कि दो चरणों में इसका विकास किया जाएगा। वनस्पति वाटिका में स्थानीय प्रजातियों के पेड़  एवं पौधों को ज्यादा से ज्यादा प्राथमिकता में रखा जाएगा। इसमें मुख्य रूप से हल्दू, मुंडी, साल, साजा, सागौन,  खमार, सेमल, कुसुम, हर्रा, बहेरा, पलाश, कौहा, जाम, पीपल, बरगद, कटहल, आम, आंवला सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। वनस्पति वाटिका की खास बात यह होगी कि इसमें प्रत्येक प्रजाति के पेड़ पौधों की सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं को  वर्णित किया जाएगा।
शैक्षणिक ज्ञान का बनेगा महत्वपूर्ण स्त्रोत: सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका शिलान्यास करते हुए कहा कि फुण्डा में विकसित किए जा रहे जैव विविधता उद्यान से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों में जन जागरूकता लाने में काफी मदद मिलेगी। यह बहुआयामी योजना स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों तथा भावी पीढिय़ों के लिए शैक्षणिक ज्ञान का महत्वपूर्ण स्त्रोत भी होगी। यह परियोजना क्षेत्र के प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ाने और पर्यावरण को स्वस्थ तथा स्वच्छ बनाने का भी जरिया बनेगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यह परियोजना आगामी 5 वर्षों में 80 लाख रूपए की लागत से पूर्ण की जाएगी। योजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों में अपने पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद

फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा

@dmin June 7, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, दूसरी तिमाही में 22.5 फीसदी घटा कर संग्रह Income Tax: 18 से कीजिए पोर्टल के माध्यम से आयकर भुगतान, नई वेबसाइट आज से शुरू
Next Article सस्ता हुआ सोना वायदा, उच्चतम स्तर से सात हजार रुपये नीचे है कीमत

Ro. No.-12294/16

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
कका ने किया कर्जमाफी तो चालू कर लिया खुद का you tube Channel | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

February 7, 2023

भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद

February 7, 2023

फ्लोटिंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट : भिलाई की बीकेपी ने जीती प्रतियोगिता, हेलमेट पहन कर खेला गया मैत्री मैच

February 7, 2023
छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान, राज्य के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक

February 7, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?