ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उम्मीदवारी को लेकर सरीता साहू ने कहा: पार्टी करेगी निर्णय… जिम्मेदारी जिसे भी मिले उसका देना है साथ
Share
Notification Show More
Latest News
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
February 4, 2023
कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति
February 4, 2023
विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़
February 4, 2023
बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान
February 4, 2023
5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
February 4, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

उम्मीदवारी को लेकर सरीता साहू ने कहा: पार्टी करेगी निर्णय… जिम्मेदारी जिसे भी मिले उसका देना है साथ

By @dmin Published February 17, 2021
Share
Regarding the candidature, Sarita Sahu said: The party will
Regarding the candidature, Sarita Sahu said: The party will
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के महापौर आरक्षण के बाद प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ओबीसी महिला होने के बाद जो एक नाम तेजी से सामने आया है वह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की बहु व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू की पत्नी सरीता साहू का है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा हो या रिसाली नगर निगम क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ता सभी रिसाली निगम की पहली महापौर के रूप में सरीता साहू को ही देख रहे हैं। इस बीच श्रीकंचनपथ के संवाददाता ने महापौर पद की प्रबल दावेदार श्रीमती सरीता साहू विशेष चर्चा की। चर्चा के दौरान सरीता साहू ने अपने राजनीतिक अनुभव सहित कई बातों को साझा किया।
महापौर आरक्षण के बाद दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रीमती सरीता साहू ने सादगी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार शुरू से ही राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में जुड़ा रहा है। रिसाली नगर निगम बनाने में पापा जी (ताम्रध्वज साहू) ने बहुत मेहनत की। 20 सालों से वे सोचते रहे कि रिसाली क्षेत्र बड़ा होने व भिलाई निगम में होने से इसका वैसा विकास नहीं हो रहा। इसे ध्यान में रखते हुए जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्होंने अपने प्रयासों से रिसाली निगम का रास्ता साफ किया। यदि पापाजी (मंत्री जी) की मंशा रही व पार्टी नेतृत्व मुझे यह जिम्मेदारी देता है तो उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
शादी के बाद सीखा राजनीति का कखहरा
राजनीतिक जीवन को लेकर श्रीमती सरीता साहू का कहना है कि शादी के बाद उन्होंने राजनीति का कखहरा सीखा। विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बारें में जाना। सरीता साहू ने बताया कि उनके पिता बीएसपी कर्मी थे और उनका पूरा परिवार मॉडल टाउन नेहरू नगर में निवास करता है। शुरुआती शिक्षा सेक्टर-8 बीएसपी हायर सेकेण्डरी स्कूल में पूरी हुई। इसके बाद कल्याण कॉलेज से बीए में स्नातक किया। 1998 में पापाजी पहली बार धमधा विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने और वहां से सामाजिक क्षेत्र में रुझान बढ़ा।
लोकसभा चुनाव के दौरान मिला राजनीति का पै्रक्टिकल नॉलेज
सरीता साहू बताती हैं कि राजनीति का प्रक्टिकल नॉलेज लोकसभा चुनाव के दौरान मिला। उस दौरान पापाजी के चुनाव प्रचार के लिए महिला विंग के साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों से संपर्क बढ़ा और सामाजिक हिस्सेदारी भी बढ़ी। पापाजी के चुनाव जीतने के बाद माहौल बदला और जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए और पापा जी मंत्री बने तो जिम्मेदारियां और बढ़ गई। रिसाली निगम के गठन के बाद यहां विकास का क्रम भी तेज हो गया जिसके कारण सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ गई। भिलाई क्लब से जुडऩे का मौका मिला और सामाजिक संस्था प्रयास के जरिए ब्लड डोनेशन कैंप आदि कर रहे हैं। इससे पहले दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली थी।
परिवार में पापाजी आदर्श, परिस्थियों के अनुसार चलेंगे
वर्तमान परिस्थति में परिवार व सामाजिक जीवन को लेकर पूछे गए सवाल पर सरीता साहू का कहना है कि अभी तो रिसाली निगम के महापौर का आरक्षण हुआ। दावेदारों में कोई भी हो सकता है लेकिन मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है तो परिवार व सामाजिक जिम्मेदारी को सामंजस्य बैठाते हुए पूरा करना है। मंजिल की ओर चलते जाएंगे तो रास्ते अपने आप बनते जाएंगे। जैसी परिस्थितियां होंगी उसके अनुसार ढलते जाएंगे। अंत में सरीता साहू ने कहा कि मंत्रीजी की मंशानुसार रिसाली निगम का गठन हुआ है। गठन के बाद रिसाली निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि महापौर भी कांग्रेस का बनेगा जिससे सरकार के साथ विकास कार्य होंगे। रही बात मेरे महापौर बनने की तो मंत्री जी व पार्टी यह निर्णय लेंगे तो ही संभव होगा। यदि पार्टी किसी अन्य ओबीसी महिला को महापौर प्रत्याशी बनाती है तो उसका पूरा साथ देना है। रिसाली निगम की सभी 40 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी।
कार्यकर्ता भी चाहते हैं सरीता साहू बने महापौर
नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि निगम में महापौर सरीता साहू बने। इसे लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिसाली क्षेत्र में सरीता साहू से उपयुक्त कोई भी नाम नहीं है। कांग्रेस पार्टी का बड़ा नाम व चेहरा होने के कारण सरीता साहू सही मायनों में महापौर की उम्मीदवार है और इनके नाम घोषणा होती है तो पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहेगा।
बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
रिसाली निगम के महापौर आरक्षण के बाद एक तरह से श्रीमती सरीता साहू के महापौर बनने का रास्ता खुल गया है। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसे लेकर हर्ष का माहौल है। सरीता साहू को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से सरीता साहू को भावी महापौर के रूप में देख रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
जितेन्द्र साहू ने कहा महिला शक्ति को मिला सम्मान
महापौर आरक्षण के बाद प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि रिसाली निगम की पहली महापौर महिला होगी। यहां महिला शक्ति को सम्मान मिला है। महापौर प्रत्याशी को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी को करना है। जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी कांग्रेस पार्टी उसका सम्मान करेगी और विकास के लिए सभी साथ मिलकर चलेंगे। श्रीमती सरीता साहू की दावेदारी पर जितेन्द्र साहू का कहना है कि वे हमेशा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी रही हैं और लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों में भागीदारी निभा रही हैं। महापौर प्रत्याशी के तौर पर यदि प्रदेश कांग्रेस पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी देती है तो हम सभी उनका साथ देंगे।

You Might Also Like

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति

विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़

बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान

5 करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार राजीव सरोवर का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण

@dmin February 17, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 126 # 17 february 2021
Next Article Army recruitment preparations in full swing, ground being prepared सेना भर्ती की तैयारी जोरों पर, तैयार किया जा रहा ग्राउंड….. अभ्यर्थियों की रूकने की व्यवस्था के लिए चिन्हांकित किये गये स्थल

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Ro. No.-12294/16

#bhilai #news #durgpolice #reporter #mirajcinema #talkies
आखिर क्यों बंद हुआ Miraj Cinema | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023

कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति

February 4, 2023

विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़

February 4, 2023

बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान

February 4, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?