ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं… बालोद में कौव्वों की मौत पर लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव
Share
Notification Show More
Latest News
कार की छत पर बैठी लड़कियों की वीडियो वायरल, हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायत, पुलिस ने काटा चालान
January 27, 2023
सीएम बघेल ने दी दो नए योजनाओं की मंजूरी, आप छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहरों से होंगे परिचित
सीएम बघेल ने दी दो नए योजनाओं की मंजूरी, आप छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहरों से होंगे परिचित
January 27, 2023
वैशाली नगर पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी पकड़ाया, बिलासपुर स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा
January 27, 2023
जिला अस्पताल एक और उपलब्धि: फीड नहीं कर पा रहा था 3 दिन का बेबी, चिकित्सकों ने फीडिंग प्लेस बनाकर दी राहत
जिला अस्पताल एक और उपलब्धि: फीड नहीं कर पा रहा था 3 दिन का बेबी, चिकित्सकों ने फीडिंग प्लेस बनाकर दी राहत
January 27, 2023
परिवहन संबंधी असुविधा से बचने सीएम बघेल ने की 1000 सुविधा केन्द्र खोलने की घोषणा
परिवहन संबंधी असुविधा से बचने सीएम बघेल ने की 1000 सुविधा केन्द्र खोलने की घोषणा
January 27, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं… बालोद में कौव्वों की मौत पर लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव

By @dmin Published January 11, 2021
Share
Two dates fixed for Bhoomi Pujan of Ram temple construction
Two dates fixed for Bhoomi Pujan of Ram temple construction
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। बालोद जिले में 13 कौआ एवं 274 कुक्कुट पक्षियों के मृत पाए जाने पर तत्काल नमूना जांच हेतु उच्च सुरक्षा पशु रोग निदान प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जिससे प्राप्त रिपोर्ट में बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है।
संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए राज्य में हरसंभव एहतियाती उपाय किए जा रहे है। पोल्ट्री फार्म एवं कुक्कुट प्रक्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है। रोजाना सैम्पल भी कलेक्ट भी किए जा रहे है। राज्य के सभी सात शासकीय पोल्ट्री फार्मों में 32 हजार पक्षी है, जो स्वस्थ है। बर्ड फ्लू जांच हेतु छत्तीसगढ़ राज्य से अब तक 467 नमूने डब्ल्यूआरडीडीएल को भेजा गया है। बालोद जिले के गिधाली गांव में बीते तीन दिनों में 274 कुक्कुट पक्षियों की असामान्य मृत्यु की जांच हेतु सैम्पल आज भोपाल भेजा गया है। बालोद जिले में असामान्य रूप से मृत पाए गए कौवों का जांच नमूना निगेटिव मिला है।
प्रदेश में इस रोग के प्रवेश को रोकने के लिए समस्त अंतर्राज्यीय सीमाओं, प्रदेश के सभी 1042 निजी बॉयलर, 42 लेयर तथा 12 ब्रीडर कुक्कुट व्यवसायियों, 7 शासकीय कुक्कुट फार्म एवं समस्त जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिलों के संवेदनशील क्षेत्र जैसे मुर्गी बाजार, मुर्गी फार्म, जलाशय एवं जंगली व प्रवासी पक्षी दिखाई दिए जाने वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त जिलों को कड़ाई से जैव सुरक्षा का पालन करने का निर्देश किया गया है।
पशुधन विभाग द्वारा समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन विभाग एवं नगरीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को बर्ड फ्लू के संदर्भ में निगरानी रखने एवं निरीक्षण करने हेतु सूचित किया गया है। विभाग द्वारा समस्त जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर बर्ड फ्लू बीमारी की दैनिक रिपोर्टिंग की जा रही है, जिससे पक्षियों में आकस्मिक मृत्यु अथवा लक्षण दिखाई देने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। प्रदेश के सभी चिडिय़ाघर, जंगल सफारी, राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्य में गठित टीम द्वारा निरीक्षण कर निगरानी रखी जा रही है।
राज्य के लोगों, कुक्कुट पालकों तथा व्यवसायियों से अपील की गई है कि छत्तीसगढ़ राज्य में एवियन इनफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) का प्रकाश में नहीं आया है। इस कारण किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। पक्षियों एवं अंडों को 70 डिग्री सेंटीग्रेड तक उबालने के उपरांत प्रयोग करने पर कोई खतरा नहीं है। राज्य शासन और रोग प्रकोप रोकने के लिए सतर्क है तथा आम नागरिकों को इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि बर्ड फ्लू मुर्गियों में तीव्र गति से फैलने वाली विषाणु जनित एवं घातक बीमारी है। बीमार मुर्गियों में दस्त होना, अंडे नहीं देना अथवा पतले छिलके का विकृत अंडा देना, सांस लेने में कठिनाइर्, मुंह व नाक से लार निकलना, सर्दी-खासी, चेहरा गर्दन एवं आंखों में सूजन जैसे लक्षण पाए जाते हैं। इस रोग का संक्रमण प्राय: प्रवासी पक्षी के माध्यम से फैलता है। इसके अतिरिक्त बीमार पक्षियों के साथ या उसके मल-मूत्र, दाना-पानी, बर्तन के संपर्क से फैलता है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर बीमार एवं मृत पक्षियों को तुरंत मारकर गहरे गड्ढे में चूना डालकर दफन कर दिया जाना चाहिए।
भारत देश की अत्यधिक जनसंख्या को प्रोटीन उपलब्ध कराने की चुनौती को पूरा करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा समस्त राज्यों में लघु एवं वृहद कुक्कुट पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें मुर्गी, पक्षियों का पालन कर उत्पादन किया जाता है। वर्तमान में देश में लगभग 1.87 करोड़ कुक्कुट संख्या है। कुक्कुट में होने वाली एक गंभीर एवं घातक बीमारी का नाम है एवियन इन्फलुईन्जा जिसे बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी से अत्यधिक संख्या में मुर्गियों की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तथा यह रोग मनुष्यों में भी संक्रमित हो सकता है। भारत देश के 9 राज्यों गुजरात, केरल, महाराष्ट,ऊ मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा चुकी है इन राज्यों में मुख्यत: कौआ, बत्तख एवं मुर्गियों में बीमारी की पुष्टि हुई हैै।

You Might Also Like

कार की छत पर बैठी लड़कियों की वीडियो वायरल, हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायत, पुलिस ने काटा चालान

सीएम बघेल ने दी दो नए योजनाओं की मंजूरी, आप छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहरों से होंगे परिचित

वैशाली नगर पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी पकड़ाया, बिलासपुर स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा

जिला अस्पताल एक और उपलब्धि: फीड नहीं कर पा रहा था 3 दिन का बेबी, चिकित्सकों ने फीडिंग प्लेस बनाकर दी राहत

परिवहन संबंधी असुविधा से बचने सीएम बघेल ने की 1000 सुविधा केन्द्र खोलने की घोषणा

@dmin January 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल कल जिले को देंगे 268 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात…- 249.57 करोड़ रुपए का लोकार्पण तथा 18.86 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं प्रदेश में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी…. राज्य में बनाए गए 99 केन्द्र

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
SP Abhishek Pallava ने ऐसा लिया चोरों का ऐसा Interview की लोट–पोट हो गए सभी | KP News |
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

कार की छत पर बैठी लड़कियों की वीडियो वायरल, हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायत, पुलिस ने काटा चालान

January 27, 2023
सीएम बघेल ने दी दो नए योजनाओं की मंजूरी, आप छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहरों से होंगे परिचित

सीएम बघेल ने दी दो नए योजनाओं की मंजूरी, आप छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहरों से होंगे परिचित

January 27, 2023

वैशाली नगर पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी पकड़ाया, बिलासपुर स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा

January 27, 2023
जिला अस्पताल एक और उपलब्धि: फीड नहीं कर पा रहा था 3 दिन का बेबी, चिकित्सकों ने फीडिंग प्लेस बनाकर दी राहत

जिला अस्पताल एक और उपलब्धि: फीड नहीं कर पा रहा था 3 दिन का बेबी, चिकित्सकों ने फीडिंग प्लेस बनाकर दी राहत

January 27, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?