रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम बड़ा बदलाव किया जब राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे और शाम को ही छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को हटा दिया गया। अब छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रभारी राजस्थान के ओम माधुर होंगे। वही सहप्रभारी पूर्व की तरह नितिन नबीन ही रहेंगे। भाजपा संगठन में हुई इस सर्जरी को लोग अलग ढंग से ही देख रहे हैं। एक ओर शाम को डी पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में है औऱ् वही दूसरी ओर उन्हें हटाने का भी आदेश पार्टी ने कर दिया। हालांकि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और झारखंड के भी प्रभारी बदले गए हैं।
