भिलाई. शहर की सड़कों पर पैदल घूमने वाली महिलाओं के गले से सोने की चैन लूटने वाले आरोपिरयों को एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से धर दबोचा। यह कार्रवाई भट्टी थाना भिलाई नगर थाना के सहयोग से की गई। शहर में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं को देख एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जसके बाद एएसपी शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेन्द्र पटेल.), डीएसपी क्राइम नसर सिद्धिकी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम बनाई गई। जिसके बाद टीम ने लगातार निगरानी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया और उन दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया। इनके पास से पांच लाख की कीमत के तीन सोने की चैन के साथ अपराध में उपयोग किए जाने वाले दोपहिया वाहन भी जप्त किए।

पैदल घूमने वाले निशाने पर

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि दोनों अपराधी पैदल घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे जो अक्सर टहलने निकलती थी। 6 महीने पहले सेक्टर 2 के सड़क 6 में उन्होंने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 1 माह पूर्व मिलाई होटल डीपीएस चौक के पास दोनों ने मिलकर मेस्ट्रो गाड़ी में ही घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन लूटी जबकि 6 सितंबर को ही को पदुमनगर भिलाई 03 में दोनों मिलकर एक्टीवा स्कूटर में घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले सोने की चैन खींची।

ज्वाइंट टीम ने ढूंढ निकाला
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के लिए ए.सी.सी.यू. प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी भिलाई भट्टी निरीक्षक के.के. कुशवाहा, थाना प्रभारी मिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू एवं थाना प्रभारी पुरानी मिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित बनाई गई थी।टीम ने संदेहियों पर निगाह रखी। और आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुए अपराधियों से भी पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरा के फूटेज भी देखे। जसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। आरोपी रवि गुप्ता साहू एवं महेश यादव को घेराबंदी कर पावर हाऊस के पास पकड़ा गया। पूछताछ करने पर गुमराह किया लेकिन बाद में सारे अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से पृथक-पृथक 3 नग सोने की चैन ,घटना में प्रयुक्त 1 मैस्ट्रो स्कूटर ,1 एक्टिवा स्कूटर जप्त किया गया। आरोपी रवि गुप्ता कैंप-1 का रहने वाला है, जबकि महेश यादव कांकेर जिले का रहने वाला है,लेकिन वर्तमान में हथखोज में रहता है।
टीम में यह थे शामिल
एएसपी ध्रुव ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना मिलाई नगर से सउनि सुरेन्द्र सिंह, पुरानी भिलाई से सउनि राजेश पाण्डेय एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादूर, सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. रोमन सोनवानी, प्र. आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, शहबाज खान, संतीष गुप्ता, अनुप शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, विक्रान्त कुमार, उपेन्द्र यादव, अश्विनी यदु, राकेश चौधरी, राकेश अम्मा, अरविंद मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही।