अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज की शानदार सफलता के बाद अभिनेता इन दिनों इस फिल्म के पार्ट 2 ‘पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तिरंगा परेड में शामिल होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अल्लू न्यूयॉर्क में थे। जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया।
अल्लू अर्जुन यहां पर पत्नी स्नेहा रेड्डी समेत परेड में शामिल हुए थे। वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर लहराते हुए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। वीडियो में उल्लू अर्जुन को सफेद रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है, वहीं स्नेहा रेड्डी पीले रंग के सूट में दिखाई दीं। दोनों को एक ओपन-टॉप गाड़ी में अभिवादन करते देखा जा सकता है।

ग्रैंड मार्शल के रूप में इंडिया परेड में शामिल होना गौरव की बात
जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी देश के 75वें आजादी के जश्न को सेलिब्रेट करने न्यूयॉर्क गए थे। अभिनेता ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शन होना एक सम्मान की बात थी। बात करें वर्क फ्रंट की तो फिल्म ‘पुष्पा पार्ट टूÓ को लेकर मेकर्स और अभिनेता अल्लू अर्जुन शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 21 अगस्त को पूजा आयोजन के साथ ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है। फिल्म के सीक्वल में भी रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं इंस्पेक्टर भंवर सिंह के रूप में फहद फाजिल भी दमदार भूमिका को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।
