भिलाई। आर्टकॉम की मुहीम हर आंगन एक पेड़ के तहत सर्व प्रथम आज खालसा इंजीनियरिंग के सामने गौरव पथ पर पौधों को लगाया गया। करमजीत सिंह ने बताया की संस्था आर्टकॉम निरंतर इंडस्ट्री के अंदर पौधे लगा रहे थे लेकिन मुख्य मार्ग पर पौधे लगाने हेतु जाली की आवश्यकता होती हैं जिसे हमने स्वयं तैयार किया हैं।

इंडस्ट्री के अन्य लोग भी अपनी फैक्ट्री के बाहर वृक्षारोपण कर सके द्य इसी समय कुछ बच्चे एक पौधा लेकर आते है वो कहते है की इस पौधे को लगाना है। संस्था के अमिताभ भट्टाचार्य की नजर उन पर पड़ती है और बच्चों के हाथ से भी एक पौधा लगाया जाता हैं। गुरुनानक नगर के शिब्बू पाजी की अगुवाहि में गुरूद्वारे के सभी सदस्यगण की उपस्थिति में आर्टकॉम ने ‘हर आँगन एक पेड़Ó मुहीम के तहत पौधें रोपण किये।


इस अवसर पर संस्था के लिटिल मास्टर सरताज सिंह करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, अमिताभ भट्टाचार्य, जसवंत सिंह, मदन सेन, पारस जंघेल, गुरनाम सिंह, बॉबी देवोल, ध्रुव व नीशू पाण्डेय उपस्थित थे।
