भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सूर्याविहार जुनवानी मे पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय निरंकारी की धर्मपत्नी श्रीमती नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,पूर्व विधायक प्रदीप चौबे,पूर्व महापौर दुर्ग आर. एन. वर्मा,ओएसडी मनीष बंछोर भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की
