अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘रक्षा बंधन का ट्रेलर पिछले हफ्ते 21 जून को रिलीज किया गया था। ट्रेलर को सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने खूब पसंद किया। अब हाल ही में आरआरआर एक्टर राम चरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रेलर शेयर कर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार को अप्रिशिएट भी किया। जिसके जवाब में अक्षय ने राम चरण को थैंक्स बोला है। दोनों एक्टर के ट्वीट्स को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
राम चरण ने की ट्रेलर की तारीफ
राम चरण ने ‘रक्षा बंधन का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, क्या ट्रेलर है अक्षय कुमार सर। भाई-बहन का पवित्र और खूबसूरत बंधन ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। राम चरण ने फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे आनंद एल राय सर।
अक्षय ने कहा- थैंक्यू अन्ना
राम चरण के ट्वीट के कुछ देर बाद अक्षय ने रिएक्ट करते हुए रिप्लाई किया, थैंक्यू सो मच अन्ना। हमारे बर्थडे बॉय आनंद एल राय की तरह रक्षा बंधन की कहानी भी उतनी ही अच्छी है।
फैंस कर रहे दोनों एक्टर्स की तारीफ
दोनों एक्टर्स के फैंस ने इस पर हार्ट इमोजी से रिप्लाई करते हुए रिएक्ट किया है। एक ने लिखा, जैसे ये दोनों एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं, इसे क्लास कहते हैं। दूसरे फैन ने लिखा, फैन्डम पूरे दिन नॉर्थ-साउथ करते रहते हैं, जबकि एक्टर्स एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं। कुछ इनसे सीखो।
रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी
रक्षा बंधन एक दहेज पर आधारित सोशल कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक मिड-ऐज व्यक्ति का रोल प्ले किया है, जो अपनी चार बहनों की शादी करवाने के लिए लड़का ढूंढता है, जबकि उसकी खुद की गर्लफ्रेंड शादी करने के लिए उसका इंतजार कर रही होती है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादी खतीब और श्रीकांत का सारांश भी हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।